चंडीगढ़, 4 फरवरी (ट्रिन्यू)
शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि राज्य में नैतिक शिक्षा के माध्यम से स्कूली विद्यार्थियों को पर्यावरण व जल संरक्षण के लिए जागरूक किया जाएगा ताकि वे भावी चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनें। इसके लिए नया चेप्टर नैतिक शिक्षा पाठ्यक्रम में जोड़ा जाएगा। वे मंगलवार को चंडीगढ़ में ‘शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार’ पुस्तक का विमोचन तथा शिक्षक सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
उन्होंने अध्यापकों का आह्वान किया कि वे शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए आइडिया लेकर आएं। राज्य सरकार ऐसे आइडिया पर विचार कर सकारात्मक कदम उठाएगी। पुस्तक में संकलित आइडिया वाले 55 अध्यापकों को सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा, वे बच्चों को संस्कारवान बनाएं। चूंकि किसी बच्चे पर सर्वाधिक असर उसके अध्यापक का पड़ता है, अध्यापक राष्ट्र निर्माता होता है।

The post स्कूलों में मिलेगी पर्यावरण एवं जल संरक्षण की शिक्षा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Ske1JX
via Latest News in Hindi

0 Comments