जगाधरी, 14 फरवरी (निस)
युवकों के बीच हुई कहासुनी झगड़े में बदल गई और कुछ युवकों ने राड से हमला कर एक को घायल कर दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने 6 युवकों पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हनुमान गेट निवासी अमीश कांबोज का परिचित रजत बलदेव ढ़ाबे पर गया था। वहां पर उसकी नितिन कांबोज उर्फ काका के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान अन्य लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। उसका आरोप है कि कुछ देर बाद नितिन ने अपने दोस्त किशोर विज, नोनी विज, प्रदीप कांबोज, हिमांशु शर्मा व गोविंद बंसल के साथ आ गया।
उसका आरोप है कि इन्होंने उस पर रॉड व लाठियों से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

The post कहासुनी के बाद झगड़े में युवक घायल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/31U6o1v
via Latest News in Hindi

0 Comments