जगाधरी, 14 फरवरी (निस)
गांव कैल में घर के बाहर खेल रही 8 वर्षीय बच्चे संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश के गांव मोहयतदीन निवासी एक व्यक्ति ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव कैल में ईंटों भट्ठों पर काम करते हैं। उसने बताया कि बृहस्पतिवार शाम चार बजे उसकी आठ वर्षीय लड़की घर के बाहर खेल रही थी। जिसके बाद वह अचानक से लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कुछ भी पता नहीं चला। उसने बच्ची के अगवा होने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

The post घर के बाहर से बच्ची लापता appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3bBaYG9
via Latest News in Hindi

0 Comments