गन्नौर (निस) : रबी की फसलों में लगने वाले कीड़े व बीमारियों के साथ-साथ गेहूं में पीला रतुआ व चेपा के प्रहार की संभावनाओं के दृष्टिगत खंड कृषि अधिकारियों ने गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फसलों में बीमारियों की जांच की और किसानों को इस प्रकार की बीमारियों से रोकथाम के प्रति जागरूक भी किया। उन्होंने गांव घसोली व पबनेरा में फसलों की जांच की गई। खंड कृषि अधिकारी संदीप ने कहा कि घसोली में गेहूं पर कहीं-कहीं चेपे का आक्रमण दिखाई दिया है। ऐसे में बचाव के उपाय करना जरूरी है। वहीं यमुना क्षेत्र में सर्वेक्षण के दौरान फसलों में पीला रतुआ नहीं मिला। किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन किसानों को जरूरी उपाय करने चाहिए जिनकी फसलों में थोड़ा चेपा दिखाई दे रहा है।

The post कृषि अधिकारियों ने जांची गेहूं की फसल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/38sgQQ4
via Latest News in Hindi

0 Comments