कश्मीर में पूर्व विधायक समेत 2 हिरासत से रिहा
श्रीनगर (एजेंसी) : जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पीडीपी के पूर्व विधायक और एक व्यापारी नेता को मंगलवार को एहतियाती हिरासत से रिहा कर दिया। इन दो नेताओं की रिहाई के बाद, एमएलए हॉस्टल में हिरासत में रखे गए लोगों की संख्या अब 15 रह गई है। हॉस्टल को अस्थाई रूप से उप जेल में तबदील किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर के वाची के पूर्व विधायक एजाज़ अहमद मीर और कारोबारी नेता शकील अहमद कलंदर को रिहा किया गया है। इससे पहले रविवार को एमएलए हॉस्टल से चार सियासतदानों को रिहा किया गया था।
The post कश्मीर में पूर्व विधायक समेत 2 हिरासत से रिहा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2GXb5xC
via Latest News in Hindi
0 Comments