‘मातृ वंदना’ के सफल क्रियान्वयन के लिए हरियाणा को तीन अवार्ड
चंडीगढ़, 4 फरवरी (ट्रिन्यू)
हरियाणा को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार ने तीन पदकों से नवाजा है। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा ने मंगलवार को यहां कहा कि गत दिवस नयी दिल्ली में हुए समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्य को ये पुरस्कार दिए। हरियाणा को यह पुरस्कार सितंबर-2017 से दिसंबर-2019 तक की अवधि में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया है।
उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा यह योजना जनवरी-2017 से देश के सभी जिलों में शुरू की गई थी। योजना के तहत खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के प्रावधानों के अनुसार केंद्र और राज्य सरकार के बीच 60:40 के अनुपात में खर्च का वहन किया जा रहा है। राज्य में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत अब तक 159 करोड़ 91 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। योजना के तहत जनवरी-2017 से 28 जनवरी, 2020 तक 3 लाख 70 हजार 646 लाभानुभोगियों ने अपना पंजीकरण करवाया है।
जनवरी-2017 में योजना के शुरू होने से लेकर अब तक 3,55,739 लाभानुभोगियों को 152.72 करोड़ रुपये की राशि वितरित की गई है। योजना के तहत गर्भवती तथा स्तनपान कराने वाली माताओं के पोषण स्तर को सुधारने और इस दौरान माताओं को होने वाले वेज लॉस की आंशिक भरपाई के लिए तीन किश्तों में 5,000 रुपये की राशि अदा की जाती है।
The post ‘मातृ वंदना’ के सफल क्रियान्वयन के लिए हरियाणा को तीन अवार्ड appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2unHBGH
via Latest News in Hindi
0 Comments