पक गया बजट का हलवा, प्रैस में ही रहेंगे अफसर!
नयी दिल्ली (एजेंसी) : परंपरागत ‘हलवा रस्म’ के साथ वित्त वर्ष 2020-21 के बजट दस्तावेजों की छपाई का काम सोमवार को शुरू हो गया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर समेत मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इस मौके पर मौजूद थे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट एक फरवरी 2020 को पेश किया जाएगा। हलवा रस्म के तहत एक बड़ी कड़ाही में हलवा तैयार किया जाता है और वित्त मंत्रालय के सभी कर्मचारियों में बांटा जाता है। वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘बजट की गोपनीयता को बनाये रखने के लिए बजट प्रक्रिया में शामिल अधिकारियों को आम बजट पेश होने तक नार्थ ब्लॉक स्थित प्रैस में ही रहना होता है।’ बजट पेश होने तक अधिकारियों को परिजनों तक से बातचीत करने अथवा मिलने की अनुमति नहीं होती।
The post पक गया बजट का हलवा, प्रैस में ही रहेंगे अफसर! appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3avxVdu
via Latest News in Hindi
0 Comments