अंबाला शहर में बृहस्पतिवार को पंजाबी बिरादरी एकता मंच की बैठक में विचार करते सदस्य।- हप्र

अंबाला शहर, 2 जनवरी (हप्र)
पंजाबी बिरादरी एकता मंच की विशेष बैठक प्रकाश दुआ की अध्यक्षता में मंच के कार्यालय में हुई। बैठक में सभी को नववर्ष के आगमन एवं गुरु गोबिन्द सिंह के प्रकाश उत्सव की बधाईयां दी गयीं। बैठक में नये वर्ष में मंच समाज को नशा मुक्त करने हेतु जन जागरण अभियान चलायेगा तथा समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए हर समय तत्पर रहने का संकल्प लिया गया। मंच के अध्यक्ष प्रकाश दुआ ने कहा कि राष्ट्रीय एकता व भाई चारा को मजबूत करना मंच का प्रथम उद्देश्य है। उन्होंने घोषणा की कि मंच की ओर से लोहड़ी का पर्व 11 जनवरी को शहर के निजी पैलेस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजेश मेहता, अशोक बरतिया, जगमोहन दुग्ग्ल, सन्नी मोखा, गुरदयाल सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

The post नशा मुक्ति अभियान चलाएगा पंजाबी एकता मंच appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/37ucjvz
via Latest News in Hindi

0 Comments