बीबीएन, 2 जनवरी (निस)
नगर परिषद नालागढ़ को नये साल में नया अध्यक्ष मिलेगा। साढ़े तीन माह से खाली चल रहा यह पद जल्द भी भर जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से उपमंडल प्रशासन को नये अध्यक्ष के चयन के लिए निर्देश जारी किए जा चुके हैं, जबकि उपमंडल प्रशासन जल्द ही नये अध्यक्ष के चयन के लिए तारीख तय करेगा। परिषद को इस नये साल में नया कार्यालय भी मुहैया हो गया है और परिषद का कार्यालय नये साल से आईएचएसडीपी कांपलेक्स में स्थानांतरित हो गया है, वहीं नया अध्यक्ष भी परिषद को मिल जाएगा, जो इस नये कार्यालय में बैठेगा। अध्यक्ष न होने के कारण उपाध्यक्ष के पास ही परिषद के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त कार्यभार है। डीसी सोलन केसी चमन ने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के अध्यक्ष के चयन के लिए उपमंडल प्रशासन को चुनाव के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जल्द ही अध्यक्ष के चयन के लिए तारीख तय कर दी जाएगी।

The post नगर परिषद को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ZIPeCT
via Latest News in Hindi

0 Comments