भवनों पर लगेगी डिजिटल डोर नंबरिंग
चंडीगढ़, 31 जनवरी (ट्रिन्यू)
चंडीगढ़ में शीघ्र ही आवासीय तथा व्यवसायिक भवनों पर डिजिटल डोर नंबरिंग की जायेगी। देशभर में यह परियोजना शुरु करने वाले चंडीगढ़ सम्भवतः पहला शहर होगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की इस परियोजना के तहत पूरे शहर में डिजिटल डोर-नंबरिंग प्रणाली के तहत हर आवासीय और वाणिज्यिक संपत्ति को एक विशिष्ट आईडी दी जाएगी, जो विभिन्न नगर निगम सेवाओं जैसे कि पानी की आपूर्ति, बिजली आपूर्ति जुड़ी होगी। स्मार्ट सिटी निदेशक मंडल ने इस परियोजना को मंजूर कर इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। स्मार्ट सिटी परियोजना के निदेशक ने बताया कि डिजिटल डोर नंबरिंग से विभिन्न हितधारकों को मदद मिलेगी। यह नागरिकों के आपसी संवाद के लिए एक मानक पता प्रारूप होगा। उनका कहना था कि राजस्व विभाग के लिए भी यह डिजिटल डोर नंबर सभी संपत्तियों को दर्ज करने और राजस्व रिकॉर्ड के लिए पहचान करने का काम आसान करेगा।
The post भवनों पर लगेगी डिजिटल डोर नंबरिंग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2UaF79b
via Latest News in Hindi
0 Comments