चंडीगढ़, 31 जनवरी (ट्रिन्यू)
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा वाहनों पर किसी भी प्रकार की पहचान के रूप में स्टीकर लगाये जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं अब चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने प्रशासक से अपने वाहन पर झंडी एवं लाल बत्ती लगाने की अनुमति मांगी है। कांग्रेस पार्षद दविंदर सिंह बबला ने इसकी खिल्ली उड़ाते हुए कहा कि जिस निर्णय का सभी स्वागत कर रहे हैं। सांसद को शहर में अपनी पहचान बनाये रखने के लिए झंडी एवं बत्ती की ज़रुरत है। उन्होंने कहा कि सांसद की पहचान झंडी या लाल बत्ती लगाने से नहीं होती बल्कि पहचान तब होती अगर शहर की समस्याओं को दूर किया जाये।
पार्षद ने पत्र लिखकर याद कराई समस्याएं
पार्षद दविंदर सिंह बबला ने सांसद किरण खेकर को लिखे पत्र में कहा कि शहर की सड़कों का बुरा हाल है। वहीं शहर के पार्कों का हाल उससे भी बुरा है। सफाई केंद्रो से कूड़ा नही उठाया जाता। कर्मचारियों को 5 महीने से वेतन नहीं मिला, लेकिन सांसद ने कभी भी इसके बारे में महामहिम को पत्र नहीं लिखा। बबला ने लिखा कि भाजपा एवं सांसद ने शहर वासियों के साथ धोखा किया है। प्राॅपटी टैक्स, पार्किंग रेट बढ़ाकर भाजपा ने मुश्किलें खड़ी की हैं। बबला ने लिखा कि हाऊसिंग बोर्ड के निवासी अपने मकान बचाने के लिये भूख हड़ताल कर रहे हैं। उद्योगपतियों का काम ठप्प है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों ने आपको चुना है और आप से बहुत उम्मीदें है आप झंडी को छोड़ कर शहरवासियों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए आगे आयें।

The post वाहन पर बत्ती लगाने से नहीं, समस्याओं को दूर करने से होती है पहचान appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/3aYD91v
via Latest News in Hindi

0 Comments