मुंबई (एजेंसी) :
फिल्म निर्देशक जोया अख्तर ने कहा कि जब उन्होंने ‘घोस्ट स्टोरीज’ पर काम करना शुरू किया तो उनके दिमाग में एक बात साफ थी कि वह घिसी पिटी भूतिया कहानी नहीं दिखाएंगी बल्कि ऐसी कहानी दिखाएंगी जो सच में लोगों को डराए। जोया की इस लघु कहानी में जाह्नवी कपूर एक घर में नर्स की भूमिका निभा रही हैं जिसे एक बुजुर्ग महिला की देखभाल का जिम्मा दिया जाता है। इस बुजुर्ग महिला का किरदार अनुभवी अभिनेत्री सुरेखा सीकरी ने निभाया है। जोया ने कहा कि वह अपनी कहानी को विषय पर आधारित बनाना चाहती थी जो उनके खुद के डर को दिखाए। जोया ने कहा, ‘यह उम्रदराज होने का डर, अकेलेपन और मौत का डर है। भूत-प्रेत या असाधारण घटना वाली कोई भी कहानी इंसान का असली डर है।’ जोया ने कहा, ‘उन्होंने मुझे एक नर्स और इलाज के लिए जरूरतमंद एक बुजुर्ग महिला की कहानी सुझाई। मुझे यह पसंद आई। मैं चाहती हूं कि लोग डरने से कहीं ज्यादा इसे महसूस करें।’

The post घिसी-पिटी कहानी नहीं ‘घोस्ट स्टोरीज’ : जोया appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2FaBirL
via Latest News in Hindi

0 Comments