बार-बार न कहनी पड़े तेजाब पीड़ितों की कहानी : दीपिका
नयी दिल्ली (एजेंसी) :
अपनी आने वाली फिल्म ‘छपाक’ में तेजाब हमला पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभा रहीं अदाकारा दीपिका पादुकोण को उम्मीद है कि उनकी फिल्म से समाज को ऐसा संदेश मिलेगा कि बदलाव के लिए बार-बार तेजाब हमला पीड़ितों की कहानी बताने की जरूरत नहीं होगी। दीपिका ने कहा, ‘उस पीड़ा और हिंसा के अलावा यह आत्मविश्वास, जीने के जज्बे और उम्मीद की भी कहानी है।’ दीपिका इस फिल्म की निर्माता भी हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करती हूं कि हमारी फिल्म के साथ हम एक समाज के रूप में और तेजाब पीड़ितों के लिए, खुद को बदलना शुरू कर देंगे।’ उन्होंने कहा, ‘अगर ऐसा नहीं हुआ, तो समाज के तौर पर हमने यकीनन कुछ गलत किया होगा। सिनेमा एक दमदार माध्यम है। इससे वह बदलाव आएगा, जो हम चाहते हैं।’
The post बार-बार न कहनी पड़े तेजाब पीड़ितों की कहानी : दीपिका appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Qgokiw
via Latest News in Hindi
0 Comments