मुंबई (एजेंसी) :
पिछले साल रिलीज़ हुई फ़िल्म ‘द ताशकंद फाइल्स’ के बाद फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री अपनी अगली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तैयारी में व्यस्त हैं। सूत्रों के मुताबिक ये फिल्म निर्माता हाल ही में हिमालय की खूबसूरत घाटी में एक अज्ञात जगह पर पहुंचे है। हालांकि उनके अगले विषय ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने दर्शकों के बीच बहुत उत्सुकता पैदा की है, लेकिन यह पता चला है कि विवेक न केवल हिमालय में छुट्टियां मना रहे हैं बल्कि फिल्म की स्क्रिप्ट पर भी काम कर रहे हैं। एक सूत्र ने बताया, ‘विवेक कश्मीरी हिंदुओं पर एक और हार्ड हीटिंग और चुनौतीपूर्ण विषय के साथ वापस आ रहे है। जबकि ‘द कश्मीर फाइल्स’ का शोध कार्य समाप्त हो चुका है, फिल्म फिलहाल स्क्रिप्टिंग स्टेज में है।’ बताया जा रहा है कि अनुपम खेर की एक महत्वपूर्ण भूमिका में, ‘द कश्मीर फाइल्स’ को 2020 में भारत की 73 वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के अवसर पर रिलीज़ करने की तैयारी है।

The post अब ‘द कश्मीर फाइल्स’ में व्यस्त हैं विवेक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2SJrVqZ
via Latest News in Hindi

0 Comments