चंडीगढ़ के सेक्टर 17 के बैंक स्क्वायर में शुक्रवार को प्रदर्शन करते यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के सदस्य। -मनोज महाजन

चंडीगढ़, 31 जनवरी (ट्रिन्यू)
चंडीगढ़ के सरकारी बैंक कर्मचारियों ने राष्ट्रीय स्तर पर दी गई 2 दिन की हड़ताल के आह्रवान के चलते सेक्टर 17 बैंक स्कवेयर में प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनाइटिड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के चंडीगढ़ स्थित संयोजक संजय कुमार शर्मा ने बताया कि बैंक कर्मियों और अधिकारियों की वेज और सर्विस कंडिशन द्विपक्षीय समझौते द्वारा शासित होते हैं।
उनका कहना था कि यह कंडीशंस इंडियन बैंक्स एसोसिएशन के साथ वार्ता से उत्पन्न निष्कर्ष और यूनियन द्वारा दी गई मांगों के आधार हर पांच सालों में रिवाइज की जाती है। अंतिम सेटेलमेंट नंवबर 2012 से अक्तूबर 2017 तक का हुआ था जबकि मौजूद वेज रिविजन नवंबर 2017 से लंबित है। उनका कहना था कि वित्त मंत्रालय के डिपार्टमेंट आॅफ फाइनेंश्यिल सर्विसिस ने जनवरी 2016 में किये अपने पत्राचार के माध्यम से सभी प्रबंधकों और आइबीए को सलाह दी थी कि इस प्रक्रिया में तेजी लाए और नवंबर 2017 से पहले 11वें वेज सेटेलमेंट का निपटारा करें। इस दिशा में यूनियनों ने भी काफी पहले अपना मांग पत्र रखा और इस दिशा में मई 2017 से उनके रुख में तेजी आई क्योंकि सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। आज की हड़ताल में यूनाइटिड फोरम ऑफ बैंक यूनियन, इंडियन बैंक इंप्लाइज ऑफ इंडिया बैंक ऑफिसर्स कन्फेडरेशन, इंडियन कन्फेडरेशन ऑफ बैंक इंप्लाइज, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, बैंक इंप्लाइज फेडरेशन आफ इंडिया, इंडियन नेशनल बैंक इंप्लाइज फेडरेशन, इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस, नेशनल आग्रेनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर और इंडियन ऑग्रेनाइजेशन बैंक ऑफिसर्स के सदस्य भी शामिल हुए।

The post वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सड़क पर उतरे बैंक कर्मी appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/36LQc35
via Latest News in Hindi

0 Comments