फिर असफल हुई मछली बाजार की नीलामी प्रक्रिया
ट्रिब्यून न्यूज सर्विस
चंडीगढ़, 31 जनवरी
चंडीगढ़ नगर निगम ने सेक्टर 41 की वातानुकूलित फिश मार्केट के लिए आमंत्रित निविदायें वापस ले लीं। निगम के संबंधित अधिकारी का कहना है कि इन निविदाओं को भरने की शुक्रवार को अंतिम तिथि थी। यहां की 33 दुकानों के लिए केवल 9 निविदायें ही आईं। निगम ने इस बार की नीलामी में पहले की अपेक्षा आरक्षित कीमत में कटौती भी की थी फिर भी निगम को निविदायें वापस लेनी पड़ी।
संबंधित अधिकारी का कहना था कि एक दुकान के लिए कम से कम 3 लोगों की निविदायें आनी चाहिए। बताया जाता है कि निगम एक बार फिर इन्हें लीज पर नीलाम करने की बजाये खुली नीलामी में किराये पर देने पर विचार कर रहा है।
यह मार्केट वर्ष 2006 में प्रशासन द्वारा निर्मित की गई ती ताकि शहर में सड़कों पर अवैध रूप से बिकने वाली मछली को रोका जा सके। 5 करोड़ की लागत से बने इस कांपलेक्स को वर्ष 2009 में निगम को सौंप दिया गया था। तब से यह खाली पड़ा है। पानी के कनेक्शन और अन्य औपचारिकताओं को प्राप्त करने जैसे कुछ मुद्दों के कारण इन आउटलेट्स को सरेंडर कर दिया गया था। इसे बाद में मछली मार्केट के स्थान पर मीट मार्केट में भी परिवर्तित किया गया था।
ज्ञात रहे कि गत वर्ष जनवरी में भी फिश मार्केट की नीलामी रखी गई थी। रिजर्व प्राइज बहुत ज्यादा होने के कारण पहले हुई नीलामी में कोई बूथ लेने नहीं आया। पिछले 10 वर्षों से फिश मार्केट खाली पड़ी है। जबकि 20 बूथ और एक चिल्ड रूम हैं। निगम एस्टेट डिपार्टमेंट ने इस मार्केट की पहले 4 बार ऑक्शन करवाई लेकिन कामयाबी नहीं मिली। निगम के अधिकारियों का कहना है कि पट्टे पर कोई नहीं लेने को तैयार।
46 लाख भरने को कोई तैयार नहीं
गत जनवरी में नीलामी के लिए पहले 46 लाख रुपये रिजर्व प्राइज रखा लेकिन इतनी राशि देने को कोई तैयार नहीं हुआ। जबकि चिल्ड रूम का रिजर्व प्राइस 60 लाख रुपये था। जब बूथ की नीलामी नहीं हो पाई, तो इसे किराये पर देने को लेकर भी विचार हुआ। प्रत्येक बूथ का किराया 44 हजार रुपये रखा गया, लेकिन किसी ने भी किराये पर बूथ नहीं लिया।
The post फिर असफल हुई मछली बाजार की नीलामी प्रक्रिया appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Ohg1lb
via Latest News in Hindi
0 Comments