न्यू साउथ वेल्स में बुधवार को आग बुझाने में जुटे दमकल कर्मी। -एएफपी

पर्थ, 1 जनवरी (एजेंसी)
ऑस्ट्रेलिया सरकार ने जंगलों में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए बुधवार को सैन्य पोत और विमान तैनात किए। न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया राज्य के शहरों में इस आग ने घरों को तबाह कर दिया है और हजारों लोग तथा पर्यटक तटीय क्षेत्र की ओर जाने पर मजबूर हो गए हैं।
नौसेना के पोत और सैन्य विमान उन शहरों में पानी, खाद्य सामग्री और ईंधन ले जा रहे हैं जहां आग की वजह से सड़क संपर्क टूट गया है और रसद की आपूर्ति बाधित हुई है। सोमवार से जंगल की आग की वजह से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इस आग ने ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण पूर्वी तट पर साउथ वेल्स और विक्टोरिया राज्यों में तबाही मचाई है। मंगलवार सुबह मलाकूटा शहर के करीब 4,000 लोग भाग कर तट की ओर चले गए हैं, क्योंकि हवा की दिशा की वजह से आग उनके घरों तक पहुंच रही है। फंसे हुए लोगों और छुट्टियां मनाने आए लोगों को अपनी कारों में रात को सोना पड़ा। गैस स्टेशनों और क्लबों को सुरक्षित क्षेत्रों में बदला गया है। मंगलवार देर शाम को हवा की दिशा बदलने से पहले तक दर्जनों घर जल कर राख हो गए। विक्टोरिया के आपात स्थिति आयुक्त एंड्रयू क्रिस्प ने पत्रकारों को बताया कि नौसेना के पोत रसद लेकर मलाकूटा की ओर जा रहे हैं। यह रसद दो हफ्ते तक चलेगी।

The post आस्ट्रेलिया ने पोतों के जरिये भेजी रसद appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ZSpzI5
via Latest News in Hindi

0 Comments