जम्मू, 20 जनवरी (हप्र)
कश्मीर में शोपियां के वाची इलाके में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पुलिस के एक भगोड़े समेत हिज्बुल मुजाहिदीन के 3 आतंकवादी मारे गए। सोमवार सुबह आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिलने पर सुरक्षाबलों ने वहां घेराबंदी की। शोपियां के एसएसपी संदीप चौधरी के अनुसार सरेंडर करने का मौका दिया गया, लेकिन आतंकी फायरिंग करते रहे। मारे गये आतंकियों की पहचान शोपियां के आदिल शेख, वसीम वानी और पुलवामा के जहांगीर मलिक के रूप में हुई है। आदिल पहले एसपीओ यानी विशेष पुलिस अधिकारी था और 2018 में एक विधायक के आवास से 8 हथियार लूट कर फरार हो गया था।
बंकर पर पेट्रोल बम: पुलवामा जिले में शरारती तत्वों ने नेवा में सीआरपीएफ के बंकर पर सोमवार को पेट्रोल बम फेंका। पुलिस के अनुसार इसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।

 

The post शोपियां में भगोड़े एसपीओ समेत 3 आतंकी ढेर appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2v3tJ4d
via Latest News in Hindi

0 Comments