चंडीगढ़, 1 जनवरी (ट्रिन्यू)
हरियाणा सरकार ने बुधवार को वर्ष-2011 बैच के 14 आईएएस अधिकारियों को 1 जनवरी, 2020 से जूनियर प्रशासनिक ग्रेड देकर पदोन्नत किया है। जिन आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत किया है उनमें अमित खत्री, विनय प्रताप सिंह शामिल हैं। इनके अलावा, आदित्य दहिया, मुकुल कुमार, नरेश कुमार, अंजू चौधरी, महावीर कौशिक, यशपाल, वीरेंद्र सिंह हुड्डा, यशेंर सिंह, नरहरि सिंह बांगड, राजीव मेहता और प्रदीप कुमार शामिल हैं। इसके अलावा, केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति पर गये विजय कुमार सिद्धप्पा भावीकट्टी को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है।

 

The post 14 आईएएस अधिकारी पदोन्नत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2SNo5Nx
via Latest News in Hindi

0 Comments