निजी स्कूल खोलने को करना होगा ऑनलाइन आवेदन
चंडीगढ़, 1 जनवरी (ट्रिन्यू)
हरियाणा में अब प्राइवेट स्कूल खोलने और अपग्रेड करने के लिए अनुमति लेने को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। शिक्षा विभाग की ओर से इस बारे में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि विभाग ने हरियाणा में नया प्राइवेट स्कूल खोलने की अनुमति लेने, अपग्रेड करने तथा अतिरिक्त संकाय जोड़ने की अनुमति लेने तथा स्कूल की मान्यता प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन माड्यूल शुरू किया है। उन्होंने बताया कि निर्धारित नियमों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन भेजने के बाद आगे की प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आवेदन विभाग की वेबसाइट पर ‘प्राइवेट स्कूल पोर्टल’ के माध्यम से भेजा जाएगा। उधर, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने शिक्षा विभाग में कार्यरत अध्यापकों से असिस्टेंट प्रोजेक्ट को-ऑर्डिनेटर के 17 रिक्त पदों के लिए डेपुटेशन आधार पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
The post निजी स्कूल खोलने को करना होगा ऑनलाइन आवेदन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2tnLomk
via Latest News in Hindi
0 Comments