चंडीगढ़, 1 जनवरी (ट्रिन्यू)
हरियाणा में तैनात सभी आईएएस अधिकारियों को अपनी अचल संपत्ति सार्वजनिक करनी होगी। केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद हरियाणा की मुख्य सचिव ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। हरियाणा के अधिकारियों को यह कार्रवाई 31 जनवरी तक पूरी
करनी होगी। केंद्र के निर्देशों में यह भी साफ किया गया है कि अधिकारियों को अपनी संपत्ति का ब्योरा हार्ड कॉपी के रूप में जमा करवाने की जरूरत नहीं है। अगर कोई अधिकारी समय पर अपनी संपत्ति का ब्योरा मंत्रालय को नहीं भेजता है तो उसे इसका ठोस कारण बताना होगा। यह पत्र मिलने के बाद हरियाणा की मुख्य सचिव ने इसे टाइम बांउड करार देते हुए पत्र नंबर 6(1)-2014-ईओ (पीआर) के हवाले से सभी अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए हैं।
31 तक देना है ब्योरा
हरियाणा में इस समय करीब डेढ़ सौ आईएएस हैं। केंद्र सरकार के पर्सोनल विभाग के सचिव डा. सी चंद्रमोली द्वारा हरियाणा की मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आईएएस अधिकारियों को 31 जनवरी तक अपनी अचल संपत्ति की रिटर्न फाइल करनी होगी।

The post आईएएस अफसरों को बतानी होगी संपत्ति appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/35hfYvp
via Latest News in Hindi

0 Comments