पाकुड़, 16 दिसंबर (एजेंसी)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को कहा कि दुनियाभर में हिंदुओं की इच्छा के अनुरूप अयोध्या में चार महीने के अंदर एक भव्य राम मंदिर बनेगा। शाह ने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल से पूछा कि उन्होंने सुप्रीमकोर्ट में राम जन्मभूमि मामले को क्यों खींचने की कोशिश की। शाह ने सिब्बल से पूछा, ‘कांग्रेस नेता और एडवोकेट कपिल सिब्बल साहब ने कहा, ‘अभी मत चलाएं केस, बाद में चलाएं। क्यों भाई आपके पेट में क्यों दर्द है?’
भाजपा अध्यक्ष शाह ने पाकुड़ में एक चुनावी रैली में विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने झारखंड के विकास के लिये बहुत कम काम किया। उन्होंने पूछा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला झारखंड मुक्ति मोर्चा सत्ता में रहते हुए नक्सलवाद को खत्म क्यों नहीं कर पाया।

The post चार महीने में बन जाएगा भव्य राम मंदिर : शाह appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Ptdy85
via Latest News in Hindi

0 Comments