श्रीनगर/जम्मू, 16 दिसंबर (एजेंसी/हप्र)
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार को सेना और संदिग्ध घुसपैठियों के बीच भीषण गोलीबारी में 2 जवान शहीद हो गए। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी सेना भारतीय चौकियों पर भारी गोलाबारी करके संदिग्धों की घुसपैठ में सहायता कर रही थी। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि अंतिम सूचना मिलने तक गोलीबारी जारी थी। पाकिस्तान सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में भी नियंत्रण रेखा के पास मोर्टार के साथ छोटे हथियारों से गोलाबारी की। भारतीय सेना के जवानों ने गोलीबारी का प्रभावी ढंग से जवाब दिया।

The post एलओसी पर 2 सैनिक शहीद appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/38NSsZJ
via Latest News in Hindi

0 Comments