अलीगढ़/ लखनऊ, 16 दिसंबर (एजेंसी)
संशोधित नागरिकता कानून के विरोध की आग अलीगढ़ के बाद लखनऊ में भी फैल गयी। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में जहां रविवार रात छात्रों और पुलिस के बीच हुए संघर्ष के बाद 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया, वहीं लखनऊ के नदवा कॉलेज में उग्र प्रदर्शन हुआ। दारुल उलूम नदवातुल उलेमा (नदवा कॉलेज) के मुख्य द्वार पर छात्रों और पुलिस के बीच झड़प के हालात बन गये।
एएमयू में रविवार रात 70 लोग घायल हुए। इसके बाद वहां 5 जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी गयी और छात्रों को छात्रावास खाली करने के कड़े निर्देश दिये गये। वहीं, नदवा कालेज का द्वार पुलिस ने बंद कर दिया। अंदर से छात्रों ने पथराव किया।

The post एएमयू में 21 गिरफ्तार, नदवा कॉलेज में पथराव appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/38GZgsl
via Latest News in Hindi

0 Comments