पिंजौर, 31 दिसंबर (निस)

पिंजौर के भोगपुर गांव में मंगलवार को जजपा नेता के ऑफिस का टूटा शीशा। -निस

भोगपुर गांव में जजपा नेता भाग सिंह दमदमा के ऑफिस में देर रात अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। अज्ञात लोगों ने ऑफिस के शीशे और बाहर खड़ी स्कॉर्पियो गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। भाग सिंह ने इसकी शिकायत पिंजौर पुलिस को दी है। शिकायतकर्ता ने कहा देर रात वह एक निजी चैनल पर अपने ऑफिस से ही लाइव डिबेट पर थे उसके बाद लगभग 9 बजे वह हिमशिखा कॉलोनी में किसी से मिलने चले गए। तब उन्हें फोन आया कि किसी ने उनके ऑफिस पर हमला कर दिया है। उन्होंने पुलिस को फोन कर सूचना दी। उन्होंने पुलिस से मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखकर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

The post जजपा नेता के ऑफिस में तोड़ फोड़, गाड़ी के भी शीशे तोड़े appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2SJSNai
via Latest News in Hindi

0 Comments