शरद पवार को भारत रत्न देने की मांग
ठाणे, 16 दिसंबर (एजेंसी)
महाराष्ट्र में राकांपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार को भारत रत्न देने की मांग करते हुए सोमवार को हस्ताक्षर अभियान शुरू किया। राकांपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी की ठाणे इकाई के प्रमुख कैलाश हावले की अगुवाई वाली उसकी सामाजिक न्याय शाखा ने मुम्ब्रा-कालवा के विधायक जितेंद्र अवहाद के मार्गदर्शन में यह अभियान शुरू किया। देश में व्यस्ततम स्थानों में एक ठाणे रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर एक होर्डिंग लगाया गया है और पार्टी कार्यकता लोगों से इस मांग पर उनकी राय पूछ रहे हैं और जो उनकी मांग पर राजी हैं, उनसे हस्ताक्षर करने का अनुरोध कर रहे हैं। एक राकांपा कार्यकर्ता ने दावा किया, ‘‘हमने तीन घंटे में 9,720 लोगों के हस्ताक्षर जमा कर लिये हैं।’’ मराठा क्षत्रप पवार को उनके राजनीतिक चातुर्य को लेकर विभिन्न दलों के नेता उन्हें सम्मान की नजर से देखते हैं।
The post शरद पवार को भारत रत्न देने की मांग appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2YTb1ax
via Latest News in Hindi
0 Comments