मुशर्रफ की याचिका पर सरकार को नोटिस
लाहौर, 16 दिसंबर (एजेंसी)
पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ की राजद्रोह मामले पर रोक की मांग करने वाली याचिका पर लाहौर हाईकोर्ट ने सोमवार को संघीय सरकार को नोटिस जारी किया। इस मामला इस्लामाबाद की विशेष अदालत में चल रहा है। डॉन अखबार की खबर के मुताबिक मुशर्रफ ने अपनी याचिका में हाईकोर्ट से अनुरोध किया है कि विशेष अदालत में उनके खिलाफ लंबित सुनवाई और उनके खिलाफ सभी कार्रवाई को असंवैधानिक घोषित किया जाए। ऐसी संभावना है कि तीन सदस्यीय विशेष अदालत लंबे समय से चल रहे राजद्रोह के मामले पर 17 दिसंबर को फैसला सुना सकती है।
मुशर्रफ मार्च 2016 से दुबई में रह रहे हैं। वह संविधान को भंग करने और 2007 में आपात शासन लगाने के मामले में राजद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे हैं। 76 वर्षीय मुशर्रफ उपचार के लिए दुबई गए थे लेकिन तब से सुरक्षा और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर लौटे नहीं हैं।
The post मुशर्रफ की याचिका पर सरकार को नोटिस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2PVRnXa
via Latest News in Hindi
0 Comments