िशमला (एजेंसी) :
देश के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल सतपाल जैन ने सोमवार को कहा कि पंजाब और पश्चिम बंगाल सहित सभी राज्यों के लिए सीएए के प्रावधानों को लागू करना बाध्यकारी है। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए जैन ने कहा, ‘सीएए केंद्रीय कानून है और पंजाब और पश्चिम बंगाल सहित सभी राज्य इसके प्रावधानों को लागू करने के लिए बाध्य हैं।’ भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और पूर्व सांसद जैन ने कहा कि केंद्र सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 11 के तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुसार सीएए को आकार दिया। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयानों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में कानून को लागू करने के लिए वैधानिक और संवैधानिक रूप से बाध्य हैं । उन्होंने कहा,‘देश में संविधान के अनुच्छेद 29 और 30 के तहत अल्पसंख्यकों को विशेष अधिकार दिए गए हैं।’

The post पंजाब, बंगाल समेत सभी राज्य सीएए लागू करने को बाध्य : सतपाल जैन appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2F6mdY7
via Latest News in Hindi

0 Comments