‘मोदी-शाह के हिसाब से नहीं चलेगा देश’
शिमला, 30 दिसंबर (निस)
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा है कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हिसाब से नहीं बल्कि संविधान के हिसाब से चलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और एनआरसी को लागू करने की बात कहकर देश में भय और वैमनस्य के बीज बोने का प्रयास किया है जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। पवन खेड़ा आज शिमला में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सीएए के पूरी तरह खिलाफ नहीं है लेकिन एनआरसी को किसी भी सूरत में लागू करने के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तीन करोड़ की आबादी वाले असम में अदालत के आदेशों के बावजूद अभी तक एनआरसी को सही ढंग से लागू नहीं कर पाई है। ऐसे में इस सरकार से पूरे देश में एनआरसी बिना भेदभाव के लागू करने की अपेक्षा नहीं की जा सकती।
खेरा ने कहा कि कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आने पर मोदी सरकार के फैसलों को बदलेगी तथा कांग्रेस शासित राज्यों में सीएए और एनआरसी लागू नहीं करेगी।
The post ‘मोदी-शाह के हिसाब से नहीं चलेगा देश’ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/356NHaR
via Latest News in Hindi
0 Comments