पंखे से लटकते मिले आर्य समाजी प्रचारक
बठिंडा, 30 दिसंबर (निस)
आर्य समाजी प्रचारक योग प्रशिक्षक स्वामी सूर्य देव का शव उनके गोनियाना स्थित आश्रम में पंखे से लटकता पाया गया। डीएसपी कुलदीप सिंह भुल्लर के अनुसार आज स्वामी सूर्यदेव के मित्र दलजीत सिंह खुरमी ने फोन किया था। जब किसी ने फोन नहीं उठाया कुछ लोग दोपहर लगभग 3 बजे आश्रम पहुंचे व पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना नईयांवाला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सूत्रों अनुसार जब उनके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो स्वामी का शव कमरे में लगे पंखे से लटक रहा था। उनके शव को नीचे उतार कर मौके का जायजा सिविल अस्पताल बठिंडा पहुंचाया गया। डीएसपी ने यह भी बताया कि सूर्यदेव का भानजा राहुल दूसरे कमरे में सोया हुया था। उन्होंने एक बार दरवाजा खटखटाया था परन्तु दरवाजा न खोले जाने पर उसने यह समझ कर दरवाजा दोबारा नहीं खटखटाया कि वह आराम कर रहे होंगे या पाठ-पूजा कर रहे होंगे। पुलिस सूत्रों अनुसार स्वामी सूर्य देव के भाई, जो चंडीगढ़ में रहते हैं, को सूचना दे दी गई है, उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।
फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वह बह्मचारी थे व आर्यसमाज के प्रचार में उनकी काफी रूचि थी।
The post पंखे से लटकते मिले आर्य समाजी प्रचारक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2QbVGiD
via Latest News in Hindi
0 Comments