बठिंडा, 30 दिसंबर (निस)
स्थानीय हंस नगर गली नंबर 9 में एक महिला की हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके प्रेमी रमनदीप सिंह को गरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी गुरजीत सिंह रोमाणा ने बताया कि पुलिस को आज सुबह लगभग पौने दस बजे सूचना मिली थी कि हंस नगर गली नंबर 9 में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है।
थाना केनाल पुलिस तथा वह मौके पर पहुंचे। पुलिस सूत्रों अनुसार मृतक महिला का नाम अमृतपाल कौर है जो गांव लाल बाई की रहने वाली थी व उसकी शदी गोनियाना मंडी के युवक मनजीत सिंह के साथ हुई थी। वह अब बठिंडा के हंसनगर में रमनदीप सिंह के साथ रह रही थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतका की बहन इन्द्रजीत सत्ती ने अपने बयान में आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या उसके प्रेमी रमनदीप सिंह ने की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है। बताया जाता है कि शव को नौजवान वेल्फेयर सोसायटी के सदस्यों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया।

The post महिला की हत्या, प्रेमी गिरफ्तार appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2sCQNpN
via Latest News in Hindi

0 Comments