बिहार में राजकीय उत्सव के रूप में मनाई जाएगी जेटली जयंती
पटना, 31 दिसंबर (एजेंसी)
बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने मंगलवार को फैसला किया कि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली की जयंती 28 दिसंबर को हर साल राजकीय उत्सव के रूप में मनाई जाएगी। इस आशय का निर्णय यहां मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। उल्लेखनीय है कि कुमार ने 28 दिसंबर को जेटली की जयंती के अवसर पर राज्य की राजधानी के कंकड़बाग इलाके में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया था। जेटली का इस साल 24 अगस्त को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। उनका बिहार के साथ गहरा संबंध था, जहां वह कई वर्षों तक पार्टी के प्रभारी रहे और उन्होंने राज्य की राजग सरकार के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
The post बिहार में राजकीय उत्सव के रूप में मनाई जाएगी जेटली जयंती appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/35aKDKz
via Latest News in Hindi
0 Comments