चंडीगढ़, 31 दिसंबर (ट्रिन्यू)
हरियाणा पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने नववर्ष के अवसर पर प्रदेश के नागरिकों, हरियाणा पुलिस के सभी अधिकारियों, जवानों तथा उनके परिजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि नए साल में हरियाणा पुलिस नए रूप में दिखाई देगी। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर यहां जारी संदेश में डीजीपी ने कहा कि वर्ष 2020 में हरियाणा पुलिस में पेशेवर पुलिसिंग को और मजबूत बनाने के लिए नई तकनीकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा ताकि जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान की जा सकें। डीजीपी ने कहा कि हरियाणा पुलिस प्रदेश की जनता विशेषकर समाज के कमजोर वर्गों के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

The post डीजीपी का वादा : नये साल में नये रूप में दिखाई देगी हरियाणा पुलिस appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Qxcvn0
via Latest News in Hindi

0 Comments