होशियारपुर में सोमवार को बैठक को संबोधित करते केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश। साथ हैं जिलाधीश ईशा कालिया। -निस

होशियारपुर, 30 दिसंबर (निस)
केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि जिला होशियारपुर का प्राथमिकता के तौर पर विकास किया जा रहा है। वे आज जिला विकास व कोआर्डिनेशन व मानिटरिंग कमेटी (दिशा) की बैठक के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक गढ़शंकर जयकृष्ण सिंह, डिप्टी कमिश्नर ईशा कालिया भी मौजूद थे। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जहां विकास कार्य पहल के आधार पर शुरु किए जा रहे हैं वहीं केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को भी सुचारु ढंग से लागू किया जा रहा है। उन्होने कहा कि विधायकों को विकास कार्यों व योजनाओं का जमीनी स्तर पर जायजा लेना चाहिए ताकि विकास कार्यों के साथ-साथ योजनाएं भी जमीनी स्तर पर लागू हो सके। उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य विकास करना ही होना चाहिए व वे जिले में विकास के पक्ष से कोई कमी बाकी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने विभागों के अधिकारियों को हिदायत करते हुए कहा कि विकास कार्यों को जल्दी मुकम्मल किया जाए, इसके अलावा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए।
उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पोस्ट मैट्रिक, प्री-मैट्रिक स्काॅलरशिप स्कीम व सर्व शिक्षा अभियान को गंभीरता से लिया जाए, ताकि जरुरतमंद विद्यार्थियों को इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) हरबीर सिंह, एसपी. परमिंदर सिंह हीर, एस.डी.एम. दसूहा ज्योति बाला, एसडीएम गढ़शंकर हरबंस सिंह, एसडीएम मुकेरियां अशोक कुमार, सांसद मनीष तिवारी के प्रतिनिधि के तौर पर पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

The post विकास कार्यों, योजनाओं का जायजा लें विधायक appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2u6VwQX
via Latest News in Hindi

0 Comments