ठंड से ठिठुरे लोग, फरीदकोट सबसे ठंडा, तापमान 0.7 डिग्री
चंडीगढ़, 30 दिसंबर (एजेंसी)
पंजाब में कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण सोमवार को कई जगहों पर तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। अधिकतर जगहों पर कोहरा छाए रहने से सुबह में दृश्यता का स्तर भी घट गया। पंजाब में फरीदकोट सबसे सर्द स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के दूसरे स्थानों पर भी कंपकंपाती ठंड का प्रकोप जारी है। अमृतसर में 1.2 डिग्री, लुधियाना, पटियाला और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.6, 4.5 और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। यहां तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य में अधिकतम तापमान एक हफ्ते से ज्यादा समय से सामान्य से कई डिग्री नीचे है और 8 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।
The post ठंड से ठिठुरे लोग, फरीदकोट सबसे ठंडा, तापमान 0.7 डिग्री appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/356m9Cd
via Latest News in Hindi


0 Comments