मुख्यमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात
शिमला, 30 दिसंबर (निस)
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज नयी दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भेंट की। मुख्यमंत्री ने ओम बिरला से धर्मशाला के तपोवन में ई-विधान अकादमी स्थापित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा पूर्ण रूप से ई-विधान प्रणाली के आधार पर कार्य कर रही है और सभी राज्यों के विधायकों को इस संबंध में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए धर्मशाला में ई-विधान अकादमी स्थापित करना चाहते हैं। उन्होंने ओम बिरला को हिमाचल दौरे पर आमंत्रित किया। ओम बिरला ने प्रदेश की इस पहल की सराहना की और आश्वासन दिया कि वह इस परियोजना के लिए हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे और शीघ्र ही राज्य का दौरा भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह और उप-आवासीय आयुक्त विवेक महाजन भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।
The post मुख्यमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष से की मुलाकात appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/35cnO9v
via Latest News in Hindi
0 Comments