विधायक प्राथमिकता निर्धारण बैठक 7, 8 को
शिमला, 30 दिसंबर (निस)
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 7 व 8 जनवरी को वार्षिक बजट (2020-21) में विधायकों की प्राथमिकता के निर्धारण के लिए हिमाचल प्रदेश सचिवालय आर्मजडेल भवन के कान्फ्रेंस हॉल में विधायकों के साथ 2 दिवसीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे। 7 जनवरी को सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक जिला सोलन, सिरमौर तथा शिमला और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक जिला मण्डी, कुल्लू तथा बिलासपुर और सुबह 10:30 से 1:30 बजे तक 8 जनवरी को जिला कांगड़ा व किन्नौर तथा दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक जिला चम्बा, ऊना, हमीरपुर व लाहौल-स्पीति की बैठकें आयोजित होगी।
इन बैठकों में वार्षिक बजट 2020-21 की विधायक प्राथमिकता के निर्धारण के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। विधायकों से उनके निर्वाचन क्षेत्र से सम्बन्धित मुख्य विकास क्षेत्रों जैसे सड़कें एवं पुल, लघु सिंचाई तथा पेयजल की प्राथमिकता आमंत्रित की जाएगी। इन बैठकों में विधायकों से 2020-21 के लिए मित्तव्ययता के उपायों, वित्तीय संसाधन जुटाने एवं बेहतर प्रशासन के सन्दर्भ में प्राप्त सुझावों पर भी चर्चा होगी।
The post विधायक प्राथमिकता निर्धारण बैठक 7, 8 को appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2rFKqRZ
via Latest News in Hindi
0 Comments