पाकिस्तानी नेता और MQM के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने PM मोदी से भारत शरण मांगी, कहा- वहां कोई राजनीति नहीं करूंगा
लंदन: ब्रिटेन में निर्वासित जीवन बिता रहे मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) के संस्थापक अल्ताफ हुसैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन्हें और उनके साथियों को भारत में शरण देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें भारत में शरण नहीं दी जा सकती तो कम से कम अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) में मुकदमा लड़ने के लिए वित्तीय मदद ही दी जाए। किसी तरह की राजनीति में हस्तक्षेप नहीं करने का वादा करते हुए हुसैन ने पिछले हफ्ते सोशल मीडिया के जरिए यह बयान जारी किया और साथ ही कहा कि अयोध्या पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का वह स्वागत करते हैं।from India TV: world Feed https://ift.tt/33Wj5ZF
via Latest News in Hindi
0 Comments