अक्सर घरों में दीमक लग जाती है और फिर लोगों को अपनी लकड़ी की अलमारी व दरवाजे सबकुछ बदलने पड़ते हैं। इससे आपका बहुत सारा समय व पैसा बर्बाद हो जाता है। लेकिन अगर आप चाहें तो इस बर्बादी को आसानी से रोक सकते हैं। आईए जानें दीमक लगने पर क्या करें-

अगर आप अपने लकड़ी के सामान को इधर-उधर सरका सकते हैं तो उसे धूप में रखकर भी दीमक से छुटकारा पाया जा सकता है।

दीमक को लाल मिर्च नहीं भाती। ऐसे में दीमक वाले स्थान पर लाल मिर्च रखने से आपको काफी फायदा मिल सकता है। अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो आप लाल मिर्च के स्थान पर नमक का प्रयोग करें। नमक दीमक को गलाकर खत्म कर देगी।

दीमक को दूर करने के लिए करेले के रस का भी उपयोग किया जा सकता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OjIeak
via Latest News in Hindi