नक्सलियों से मुठभेड़ में जवान शहीद
बीजापुर, 7 नवंबर (एजेंसी)
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार को नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोलीबारी में कुछ माओवादियों के मारे जाने की भी आशंका है और सुरक्षाबल क्षेत्र में खोजी अभियान चला रहे हैं। उपमहानिरीक्षक (नक्सल रोधी अभियान) पी सुंदरराज ने बताया कि पामेड़ क्षेत्र में सुबह चार बजे सीआरपीएफ, इसकी विशेष कोबरा बटालियन और राज्य पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। सुंदरराज ने कहा, ‘मुठभेड़ में सीआरपीएफ की 151वीं बटालियन के कांस्टेबल कामता प्रसाद गोली लगने से घायल हो गए। बाद में पड़ोस के तेलंगाना स्थित चेर्ला अस्पताल ले जाते समय उनकी मृत्यु हो गयी।’ तीस वर्षीय प्रसाद यूपी के कौशांबी जिले के रहने वाले थे।
The post नक्सलियों से मुठभेड़ में जवान शहीद appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2ClHlby
via Latest News in Hindi
0 Comments