नयी दिल्ली, 7 नवम्बर (एजेंसी)
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा के सदस्य के तौर पर शपथ ली। उन्होंने इसे एक सम्मान बताया और कहा कि वह सदन की गरिमा हमेशा बरकरार रखेंगे। त्रिवेदी उत्तर प्रदेश से उच्च सदन के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। उन्होंने कहा, ‘इस प्रतिष्ठित सदन का सदस्य होना मेरे लिए सम्मान की बात है..मैं हमेशा सदन की गरिमा बरकरार रखूंगा।’ त्रिवेदी भाजपा में लंबे समय से जुड़े हुए हैं।

The post सुधांशु ने ली राज्यसभा सदस्य की शपथ appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34xWQcy
via Latest News in Hindi

0 Comments