बिलासपुर में खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो, 17 घायल
शिमला, 7 नवंबर (निस)
बिलासपुर जिले के छडोल के समीप आज सुबह टेंपो ट्रेबलर के गहरी खाई में गिरने से 17 पर्यटक घायल हो गए। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा सुबह करीब 7.30 बजे जामली-छडोल के समीप हुआ। सभी सैलानी गाजियाबाद से कुल्लू-मनाली घूमने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक ट्रक के ओवरटेक करते हुए पर्यटकों की गाड़ी को टक्कर लग गयी और यह टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर लगभग 500 फीट नीचे नीचे जा गिरी। हादसे के समय टैंपो ट्रेवलर में करीब 17 यात्री सवार थे। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस तथा पुलिस को सूचना दी। इस हादसे में पांच पर्यटकों को गंभीर चोटें आई है जिन्हे इलाज के लिए बिलासपुर के क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया है।
The post बिलासपुर में खाई में गिरा पर्यटकों से भरा टेंपो, 17 घायल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/34H1q8w
via Latest News in Hindi
0 Comments