दंपति ने 1.5 लाख में खरीदा नवजात
तिरुचिरापल्ली, 7 नवंबर (एजेंसी)
तमिलनाडु में एक दलाल के जरिए 1.5 लाख रुपये में नवजात शिशु खरीदे जाने के मामले का खुलासा होते ही एक दंपति समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि लगभग 50 वर्ष के दंपति ने मन्नापराई में एक सरकारी अस्पताल से लड़के को खरीदा था। बच्चे के जैविक माता-पिता गरीब होने के चलते परवरिश में असमर्थ थे। ‘बॉन्ड पेपर’ पर बच्चे के माता-पिता के हस्ताक्षर के बाद दंपति बच्चे के इलाज के लिए यहां सरकारी अस्पताल आया था। चिकित्सकों ने पाया कि दंपति बच्चे के जैविक माता-पिता नहीं हैं, क्योंकि महिला ने कहा कि वह बच्चे को स्तनपान नहीं करा सकती। पूछताछ पर चिकित्सकों को पता चला कि दंपति ने बच्चे को खरीदा था। वे कुछ साल पहले एक दुर्घटना में अपने 30 साल के बेटे को गंवाने के बाद एक नयी जिंदगी शुरू करने के लिए बच्चा चाहते थे।
The post दंपति ने 1.5 लाख में खरीदा नवजात appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2qvrcO4
via Latest News in Hindi
0 Comments