होशियारपुर, 7 नवंबर (निस)
पड़ोस में रहने वाली युवती को अपने घर बुलाने के बाद उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद धमकियां देने के आरोप में थाना मॉडल टॉउन की पुलिस ने आरोपी को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता की डॉक्टरी जांच करवाने के बाद स्वैप रिपोर्ट प्रयोगशाला में भेज दी है। जानकारी के मुताबिक एक स्थानीय मोहल्ले की 18 वर्षीय युवती ने थाना मॉडल टॉउन की पुलिस के पास एक लिखित शिकायत में बताया कि उनके घर में समारोह का आयोजन था। इस दौरान उनके पड़ोसी अपने भानजे को भी साथ लेकर आए थे। उसने बताया कि घटना वाले दिन 2 नवंबर को वो अपने घर में अकेली थी। इस दौरान उक्त आरोपी ने उसे किसी बहाने से अपने घर में बुला लिया। वहां आरोपी ने कथित तौर पर डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने उसे धमकियां दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो अंजाम ठीक नहीं होगा। मामले की जांच कर रही महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बालिका की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

The post घर में बुलाकर युवती से दुष्कर्म, पड़ोसी नामजद appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/36IerAn
via Latest News in Hindi

0 Comments