स्मारक का रास्ता खोलने को पुलिस ने किया लाठीचार्ज
लुधियाना में चौड़ा बाजार के पास नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में अधिकारियों से बहस करते प्रभावित स्थानीय लोग। -हिमांशु महाजन
लुधियाना 8 नवंबर ( निस)
शहीदे आजम सरदार भगत सिंह के साथ फांसी के फंदे पर झूलने वाले शहीद सुखदेव के यहां कटड़ा नौहरिया स्थित पैतृक निवास का शहर की मुख्य मार्केट चौड़ा बाजार की ओर से रास्ता खोल देंनें के लिए गये लुधियाना नगर निगम के बिल्डिंग ब्रांच के कर्मचारियों व अधिकारियों को आज वहां जमीन पर अवैध रूप से काबिज कुछ लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। दीपक बंसल नामक व्यक्ति जो वहां लकड़ी की पेटियां बनाने का काम करता है , ने वहां निर्मित एक अवैध निर्माण को गिराने के विरोध में मिट्टी का तेल छिड़क कर आत्मदाह करने का प्रयास भी किया। आग लगाने से पूर्व ही वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। पुलिस नें वहां अवैध निर्माण को हटाने आये लुधियाना नगर निगम के अमले के प्रयास में बाधा डाल रहे अनुमानित 20 व्यक्त्तियों को हटाने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा। नगर निगम की सहायक शहर योजनाकार मोनिका ने बताया कि वहां अवैध बाथरूम को अदालत के आदेश पर तोड़ा गया है।
The post स्मारक का रास्ता खोलने को पुलिस ने किया लाठीचार्ज appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/33xKHnN
via Latest News in Hindi
0 Comments