ट्रक-कार भिड़ंत में 2 युवकों की मौत
होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर सिंगड़ीवाला बाईपास पर शुक्रवार को हादसे में क्षतिग्रस्त कार व मृत छात्रों की फाइल फोटो। -निस
होशियारपुर, 8 नवंबर (निस)
होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर सिंगड़ीवाला बाईपास पर हुए एक सड़क हादसे में 2 छात्रों की मौत हो जबकि 3 घायल हो गए। थाना मॉडल टॉऊन की पुलिस ने आरोपी चालक को काबू कर ट्रक कब्जे में लेने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि जालंधर में स्थित सीटी इंस्टीच्यूशन कॉलेज के पांच छात्र अपने पीजी से घर जाने के लिए कार में रवाना हुए थे। रोहित कुमार एक निजी कंपनी में कार्यरत था जबकि अभिषेक होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहा था। सभी दोस्त एक समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे।
बताया जाता है उक्त छात्र जालंधर से होशियारपुर के प्रभात चौक पंहुचे तो हिमाचल जाने का रास्ता पूछा। जब सिंगड़ीवाला वाला बाईपास के पास पहुंचे तो जालंधर की ओर से आ रहे गैस सिलेंडरों से लदे एक ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मरने वाले छात्रों की पहचान अभिषेक वासी गांव खेड़ी हमीरपुर व रोहित कुमार वासी नहरियां जिला ऊना के तौर पर की गई है जबकि घायलों में अक्षय ठाकुर वासी शाह तलाईयां हिमाचल, विकास ठाकुर वासी बड़सर हमीरपुर तथा रोहित शर्मा के तौर पर की गई है। तीनों घायलों को यहां के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक हरप्रीत सिंह वासी कंधाला शेखां के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
The post ट्रक-कार भिड़ंत में 2 युवकों की मौत appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/36GVspX
via Latest News in Hindi
0 Comments