बठिंडा, 8 नवंबर, (निस)
मालवा शारीरिक शिक्षा कालेज बठिंडा फुटबाल टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। कालेज के डीन आरसी शर्मा ने बताया कि पंजाबी युनिवर्सिटी पटियाला में सम्पन्न हुये इन मुकाबलों में कालेज की टीम के खिलाडिय़ों ने सरकारी कालेज रोपड़ की टीम को 7-0 से, माता गुजरी कालेज फतेहगढ़ की टीम को 8-0 से व पटियाला को 2-1 से हरा कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। कालेज के खेल विभाग के प्रभारी प्रो. ए़ पाल सिंह ने बताया कि बढिय़ा प्रदर्शन के कारण कालेज के 10 खिलाडिय़ों को पंजाबी युनिवर्सिटी की टीम में चुना गया है जो 3 दिसंबर से 12 दिसंबर तक संत बाबा भाग सिंह युनिवर्सिटी जालंधर में हो रहे सर्व भारतीय अंतर युनिवर्सिटी फुटबाल मुकाबलों में भाग लेंगे। उक्त टीम के खिलाड़ी सरताज सिंह को फुटबाल का सर्वोत्तम खिलाड़ी घोषित किया गया। कालेज के निदेशक प्रो. दर्शन सिंह ने बताया कि कालेज प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन रमन सिंगला व सदस्य राकेश गोयल ने घोषणा की है कि इन खिलाडिय़ों को कालेज के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया जायेगा।

The post मालवा शारीरिक शिक्षा कालेज ने जीता स्वर्ण appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.



from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2K3uf74
via Latest News in Hindi

0 Comments