देह व्यापार के अड्डे पर छापा
लुधियाना, 8 नवंबर (निस)
थाना नंबर 3 की पुलिस पार्टी नें यहां न्यू शिवाजी नगर में शुक्रवार को एक घर पर छापा मारकर वहां चल रहा देह व्यापार का अड्डा पकड़ा है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि मौके से एक लड़की, 2 लड़कों और अड्डे के सरगना को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि देह व्यापार के अड्डे से अवैध 600 कैप्सूल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार वहां आने वाले लोगों को ये कैप्सूल खिलाए जाते थे।
The post देह व्यापार के अड्डे पर छापा appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2PXsiwN
via Latest News in Hindi
0 Comments