राज्यपाल पहुंचे टांडा कालेज, वन मंत्री का जाना हाल
धर्मशाला/शिमला, 8 नवंबर (निस)
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शुक्रवार को डॉ़ राजेन्द्र प्रसाद आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल टांडा में उपचाराधीन वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। यहां राज्यपाल ने आयुर्विज्ञान महाविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करते हुए कहा कि इस संस्थान में कर्मचारियों एवं अधोसंरचना की कमी के बावजूद चिकित्सक और गैर चिकित्सक कर्मचारी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवा रहे हैं। वहीं प्रदेश के लोग सरकारी अस्पतालों में उपचार करवाने में अधिक विश्वास रखते हैं। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि देश के 600 चिकित्सा संस्थानों में यह संस्थान 31वें स्थान पर है, जो उत्तर भारत में प्रथम स्थान पर है। उन्होंने कहा कि रोगियों में डाक्टरों के प्रति विश्वास की भावना पैदा करना जरूरी है। इससे पूर्व, राज्यपाल ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर रोगियों से बातचीत की।
The post राज्यपाल पहुंचे टांडा कालेज, वन मंत्री का जाना हाल appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2Ntxl6k
via Latest News in Hindi
0 Comments