निवेशकों को उठानी पड़ी परेशानी : पठानिया
हमीरपुर, 8 नवंबर (निस)
प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं हमीरपुर जिला प्रभारी केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि धर्मशाला में आयोजित इन्वेस्टर मीट में निवेशकों को परेशानी उठानी पड़ी और भाजपा कार्यकर्ता सरकारी खर्चे पर मौज करते नजर आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 6 माह बाद भाजपा सरकार से पूछेगी कि कितना खर्च हुआ और कितना इन्वेस्ट हुआ। पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के हितों को बेच रही है।
‘बाहरी’ को नौकरी देने के विरोध में उतरी युवा कांग्रेस
शिमला (निस) : हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने गैर हिमाचलियों को हिमाचल में रोजगार देने के प्रदेश सरकार के फैसले का विरोध कर शुक्रवार को सरकार ने खिलाफ प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर ने बताया कि हाल ही में हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा स्कूल लेक्चरर के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये गए हैं और इन पदों को भरने के लिए सरकार द्वारा जो गाइडलाइंस जारी की गई हैं उसमें बदलाव किया गया है। प्रदेश से बाहर के उम्मीदवारों को स्कूल लेक्चरर बनने के लिए मौका दिया जायेगा जो कि प्रदेश के युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ है।
The post निवेशकों को उठानी पड़ी परेशानी : पठानिया appeared first on दैनिक ट्रिब्यून.
from दैनिक ट्रिब्यून https://ift.tt/2qAMeLc
via Latest News in Hindi
0 Comments